follow us on:

“बड़े साहब नहीं हटाएंगे…” के भरोसे सट्टा-नशे को खुली छूट? दो सितारों वाली थाना प्रभारी

थाना प्रभारी के संरक्षण से सटोरियों और नशा कारोबारियों के हौसले बुलंद, क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध कारोबार!

शहर के एक थाना क्षेत्र से बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोप है कि दो सितारों वाली एक थाना प्रभारी ने कथित रूप से सटोरियों और नशा कारोबारियों को यह कहकर खुली छूट दे दी कि “बड़े साहब अभी मुझे नहीं हटाएंगे, जितना कमा सकते हो कमा लो… बस मेरा सामान समय पर पहुंचता रहना चाहिए।”

इन कथित बातों के बाद क्षेत्र में सटोरियों और नशा कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब अवैध कारोबार खुलेआम संचालित होने की चर्चाएं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जहां कार्रवाई का डर रहता था, वहीं अब बेखौफ होकर सट्टा और नशे का कारोबार किया जा रहा है।

खाकी के सूत्रों का भी दावा है कि थाना प्रभारी इस समय पूरी तरह प्रभाव में हैं। सूत्रों के मुताबिक, भले ही उनके कंधों पर दो सितारे हों, लेकिन उनकी कार्यशैली ऐसी है मानो उन्हें किसी कार्रवाई का कोई भय ही न हो। थाना क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि फिलहाल उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

सूत्रों के अनुसार, केवल सट्टा और नशे का कारोबार ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन जुए के संचालन की भी सूचनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे अभी बाकी हैं, जिनका खुलासा आगामी खबरों में किया जाएगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि ये आरोप सही हैं, तो क्या कानून के रखवाले ही अपराधियों के संरक्षक बन बैठे हैं? क्या वाकई अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, या फिर इन आरोपों की सच्चाई कुछ और है? इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है ताकि सच जनता के सामने आ सके।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026