follow us on:

शराब दुकान मैनेजर पर फायरिंग कांड में पुलिस का एक और बड़ा एक्शन, अवैध कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ करू पंडित गिरफ्तार

गोला का मंदिर थाना पुलिस की सटीक कार्रवाई, फरार आरोपी दबोचा गया, घटना में इस्तेमाल 315 बोर का कट्टा बरामद, फरार साथियों की तलाश तेज।

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के मैनेजर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में थाना गोला का मंदिर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी करू पंडित उर्फ करू चौधरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 की रात करीब 11:15 बजे गोला का मंदिर स्थित शराब दुकान के मैनेजर योगेश शिवहरे पर उस समय जानलेवा हमला किया गया था, जब उन्होंने शिवम वाजपेयी उर्फ शुक्खा पंडित को अवैध शराब बेचने से रोका था।

इसी रंजिश में शिवम वाजपेयी, करू पंडित और अनुज बाजपेयी शराब दुकान पहुंचे, गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोलियां मैनेजर की कार की डिग्गी पर लगीं, जबकि एक अन्य आरोपी ने दुकान के सामने भी फायर कर इलाके में दहशत फैला दी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

10 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी करू पंडित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर आईटीआई कॉलेज के पास संजय नगर पुल के समीप एक पेड़ के नीचे छिपाकर रखा गया 315 बोर का अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इससे पहले मुख्य आरोपी शिवम वाजपेयी उर्फ शुक्खा पंडित को 1 जुलाई 2026 को भदौरिया ग्राउंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया जा चुका है गोला का मंदिर थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक मुनेन्द्र सिंह भदौरिया तथा आरक्षक गोविंद राजावत, राहुल भदौरिया, राहुल शर्मा, जितेंद्र फुलबार, कुलदीप गुर्जर और सोनू गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026