follow us on:

वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

भितरवार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को पकड़ा

ग्वालियर। भितरवार थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की रात गिर्राज जी पहाड़िया वार्ड क्रमांक 3 निवासी धर्मेंद्र परिहार के घर के बाहर खड़ी टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP07-MU-8277 चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना भितरवार में अपराध क्रमांक 385/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और एक संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर किनारे डबरा रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा।

पूछताछ में उसने अपना नाम मलखान सिंह पुत्र जगदीश रावत, उम्र 37 वर्ष, निवासी कारोवाह, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई एसडीओपी भितरवार गगन हनवत के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उनि. बलवीर मावई के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्र.आर. मनोज शर्मा, आरक्षक अशोक लोधी, नरेश तोमर और हरिमोहन की भूमिका रही।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026