follow us on:

हर घर तिरंगा अभियान: स्कूलों और कॉलेजों में उत्साह से निकली तिरंगा यात्राएं

ग्वालियर, 10 अगस्त। “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत ग्वालियर जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकली तिरंगा यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और अन्य देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रतिभागियों ने लोगों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया।

अभियान के अंतर्गत सोमवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पीजीवी कॉलेज की एनसीसी यूनिट, शासकीय हाईस्कूल अजयपुर, शासकीय हाईस्कूल तिघरा घाटीगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरई और शासकीय प्राथमिक विद्यालय नजरपुरा सहित अन्य विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक “हर घर तिरंगा अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके तहत नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026