follow us on:

भिण्ड से ग्वालियर लाई जा रही 2,200 किलो मावा की खेप पकड़ी, 7 लाख से अधिक का मावा और 24 किलो पनीर जब्त

ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिण्ड से लाई जा रही 2,200 किलोग्राम मावा की खेप पकड़ी। प्राथमिक जांच में मावा का मिल्क फैट निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर छह नमूने लेकर 2,190 किलोग्राम मावा, जिसकी अनुमानित कीमत 7.04 लाख रुपये है, जब्त कर लिया गया। वहीं बजाजखाना स्थित गोपाल डेयरी से 24 किलोग्राम पनीर भी नमूना मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर जब्त किया गया।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026