follow us on:

20 हजार का इनाम: फरार आदतन अपराधी कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर की तलाश तेज

ग्वालियर, 08 अगस्त। डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे आदतन अपराधी कल्ली उर्फ किलेदार सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम बरवासिन, जिला मुरैना, की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

यह इनाम पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के प्रावधानों के तहत पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जो भी व्यक्ति विधिसम्मत तरीके से आरोपी को गिरफ्तार कराने में सहयोग करेगा अथवा उसकी गिरफ्तारी के संबंध में सटीक एवं विश्वसनीय सूचना देगा, उसे 20 हजार रुपये का नकद इनाम प्रदान किया जाएगा।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर के विरुद्ध विभिन्न थानों में डकैती सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026