follow us on:

पुराने विवाद में फायरिंग: मुरार पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी दबोचा, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

ग्वालियर। मुरार थाना पुलिस ने पुराने विवाद में युवक पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई 315 बोर की अधिया (कट्टा) और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात फरियादी आशीष, निवासी ग्राम हीरी (थाना बिजौली), सिंघपुर रोड स्थित कलारी के पास सब्जी लेने गया था। इसी दौरान उसका सामना अमन बघेल और उसके तीन साथियों से हुआ। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर अमन बघेल ने कट्टे से फायर कर दिया। आशीष बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले और जाते-जाते दो-तीन और फायर किए।

घटना के बाद मुरार थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी मुरार और थाना प्रभारी मैना पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी इरफान खान (21) निवासी खुरैरी, मुरार, फक्कड़ बाबा के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ागांव मरघट के पास छिपाकर रखी 315 बोर की अधिया और एक जिंदा राउंड बरामद किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र में जनभागीदारी से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से हुई थी। इसी आधार पर 31 जुलाई को दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को घटना में प्रयुक्त हथियार भी मिल गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मैना पटेल, उपनिरीक्षक बृह्मानंद शर्मा, प्रधान आरक्षक हरवीर यादव तथा संजय गुर्जर आरक्षक सतेन्द्र तोमर, जसवीर गुर्जर, देवेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026