follow us on:

वारदात से पहले ही पुलिस का शिकंजा, 315 बोर के कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार

महाराजपुरा पुलिस की सतर्कता से टली संभावित वारदात, अवैध हथियार सहित युवक दबोचा

ग्वालियर, 4 अगस्त। ग्वालियर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर वारदात की नीयत से 315 बोर का देशी कट्टा लेकर खड़ा था। महाराजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, भागने की कोशिश नाकाम

इलाका भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर के पीछे आदित्यपुरम की कच्ची गली में एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल भदौरिया (19 वर्ष) निवासी गुरुकृपा नगर, आदित्यपुरम, थाना महाराजपुरा बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक 315 बोर का देशी कट्टा और जेब से एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल, प्रधान आरक्षक विमल सिंह तोमर, आरक्षक अनार सिंह, धर्मेन्द्र गुर्जर एवं शैलेन्द्र सिंह तोमर की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026