follow us on:

ग्वालियर पुलिस के 14 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सम्मानपूर्वक दी विदाई

प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने की दी सलाह

समाचार:

ग्वालियर, 31 जुलाई। ग्वालियर पुलिस विभाग से गुरुवार को 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि समाज के प्रति नए दायित्वों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने पूरे सेवा काल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और त्याग के बिना यह लंबी सेवा यात्रा संभव नहीं थी।

इस दौरान एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके सेवा अनुभव साझा किए और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने सभी को सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहकर अपने अनुभवों का लाभ समाज को देने की सलाह दी, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सक्रिय और सकारात्मक जीवन व्यतीत कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी 14 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आज सेवानिवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारी

  • उनि. (अ) नरेन्द्र तुनिया
  • उनि. (अ) मीरा यादव
  • उनि. मीना शाक्य
  • उनि. लक्ष्मण सिंह कुशवाह
  • उनि. चन्द्रपाल सिंह
  • सउनि. हरी सिंह राजावत
  • सउनि. गोविन्द सिंह तोमर
  • सउनि. राजेश मिश्रा
  • सउनि. वासुदेव प्रसाद सोनकर
  • सउनि. शेख शकील
  • प्र.आर. उत्तम सिंह
  • प्र.आर. रणधीर सिंह
  • प्र.आर. विमला पाल
  • प्र.आर. विनोद पाराशर

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026