follow us on:

हक मांगिए, लेकिन कानून से मत टकराइए; ग्वालियर पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार

ग्वालियर। लोकतंत्र में हर नागरिक और युवा को अपनी बात रखने, विरोध करने और अपने अधिकारों की मांग करने का पूरा अधिकार है। लेकिन यह अधिकार कानून और संविधान की सीमाओं के भीतर रहकर ही प्रयोग किया जाना चाहिए।यदि किसी मुद्दे पर आंदोलन करना है, तो शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार करें।

पुलिस से टकराव, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी आंदोलन को कमजोर करती है। इससे न केवल कानूनी कार्रवाई हो सकती है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी प्रभावित हो सकता है।ग्वालियर पुलिस का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं, बल्कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

यदि कोई कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो पुलिस अपने वैधानिक अधिकारों के तहत कार्रवाई करेगी। इसलिए आंदोलन हो, प्रदर्शन हो या ज्ञापन सब कुछ कानून के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।युवा शक्ति लोकतंत्र की ताकत है।

अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें, तथ्यों और नियमों के आधार पर अपनी मांग रखें और प्रशासन से संवाद करें। अधिकार मांगना आपका हक है, लेकिन कानून का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026