follow us on:

OLX पर सस्ती सेकेंड हैंड कार का झांसा, युवक से 17 ट्रांजैक्शन में ₹1.13 लाख की साइबर ठगी

OLX पर सस्ती सेकेंड हैंड कार बेचने का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से 17 ट्रांजैक्शन में ₹1.13 लाख से ज्यादा ठग लिए। शिकायत के बाद सिरोल थाना पुलिस ने साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज ई-जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सस्ती कार का लालच पड़ा भारी

दरअसल सिरोल थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी अनुराग शर्मा ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई 2026 को उन्होंने OLX पर 1.50 लाख रुपए में स्विफ्ट डिजायर कार का विज्ञापन देखा। 7 जुलाई को विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने अपना नाम रंजीत सिंह राणा बताया और खुद को आगरा कैंट में पदस्थ आर्मी अधिकारी बताया। आरोपी ने व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें और आरसी भेजकर सौदा पक्का किया।

इसके बाद उसने कार ट्रांसफर और होम डिलीवरी के नाम पर पहचान पत्र मंगवाए और क्यूआर कोड भेजकर पहले 5 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए.अगले दिन आरोपी ने अलग-अलग क्यूआर कोड और बैंक खातों की जानकारी भेजकर कई किश्तों में रकम जमा कराई। अनुराग ने गूगल पे, फोनपे और आईएमपीएस के जरिए कुल 17 ट्रांजैक्शन में ₹1,13,500 भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी ने 26,500 रुपए और मांगे। शाम तक कार नहीं पहुंची तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके आधार पर सिरोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जिन मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और यूपीआई आईडी में रकम भेजी गई, उनकी जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026