follow us on:

नशे में वाहन चलाने वालों पर ग्वालियर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 कारें जब्त; स्कूल बसों की भी हुई सघन जांच

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत यातायात पुलिस और सेना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, स्कूल बसों के सुरक्षा मानकों की जांच के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और नशामुक्त समाज के उद्देश्य से चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत गुरुवार को व्यापक कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा एवं डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहरभर में स्कूल बसों की विशेष जांच के साथ-साथ ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

अभियान के दौरान यातायात थाना कम्पू, झांसी रोड और गोला का मंदिर पुलिस ने स्कूल बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, आवश्यक दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट-एड बॉक्स सहित सभी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।इसी दौरान यातायात पूर्व पुलिस ने सेना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करने की समझाइश देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान में नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों की 17 कारें जब्त कर थाना परिसर में खड़ी कराई गईं। सभी संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई ग्वालियर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पुलिस का कहना है कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था और नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026