follow us on:

ग्वालियर में 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी’ अभियान, समाज की भागीदारी से नशा मुक्त वातावरण बनाने पर रहेगा जोर

एसएसपी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस कंट्रोल रूम में होगी अहम बैठक, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया और नागरिकों से सहयोग की अपील

ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी” अभियान का शुभारंभ 15 जुलाई 2026 से किया जा रहा है, जो 30 जुलाई 2026 तक संचालित होगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है।

अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 14 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम सभागार, ग्वालियर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) करेंगे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, जागरूकता कार्यक्रमों, जनसहभागिता तथा विभिन्न संस्थाओं और मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके पुलिस प्रशासन ने सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से बैठक में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। माना जा रहा है कि समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान नशे के विरुद्ध एक प्रभावी जनजागरूकता अभियान साबित होगा।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026