follow us on:

एएसपी अनु बेनीवाल की मॉनिटरिंग में बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के नेटवर्क पर कसा शिकंजा

सरकारी कर्मचारियों तक पहुंच सकती है जांच, एएसपी अनु बेनीवाल ने खोली बड़े खुलासों की राह

एएसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में बड़ा एक्शन जबलपुर में देह व्यापार के इंटर स्टेट रैकेट पर पुलिस का शिकंजा, संचालक समेत 6 गिरफ्तार, सरकारी कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में जबलपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनीवाल के प्रभावी निर्देशन में जबलपुर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक बड़े इंटर स्टेट रैकेट का पर्दाफाश करते हुए संचालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं और इसमें कुछ विभागों के सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनीवाल ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते हुए महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।योजना के तहत पुलिस ने पंटर भेजकर सौदे की पुष्टि कराई। जैसे ही इशारा मिला, टीम ने अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी स्थित सरस्वती कॉलोनी के एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मकान से संचालक मंजू निखर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मकान को अवैध देह व्यापार का अड्डा बनाया गया था, जहां ग्राहकों से सौदा तय कर युवतियों को बुलाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर इस धंधे में धकेला गया और विरोध करने पर धमकियां दी जाती थीं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।सूत्रों के अनुसार यह केवल स्थानीय स्तर का मामला नहीं है, बल्कि कई राज्यों से युवतियों को लाकर इस रैकेट का संचालन किया जा रहा था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किन लोगों के संरक्षण में यह नेटवर्क लंबे समय से संचालित हो रहा था। कुछ सरकारी कर्मचारियों के नाम भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अनु बेनीवाल के नेतृत्व पर विशेष

जबलपुर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनु बेनीवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान का महत्वपूर्ण परिणाम मानी जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिलाया। उनकी रणनीति के तहत पहले सूचना की पुष्टि कराई गई और फिर पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।सूत्रों के अनुसार जांच अभी शुरुआती चरण में है और पुलिस केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगी। इंटर स्टेट नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन, संरक्षण देने वाले लोगों और संभावित सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। अनु बेनीवाल के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026