follow us on:

ग्वालियर में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत:रात को घर जाने का कहकर निकले थे, जेब में मिले आईडी कार्ड से हुई शिनाख्त

ग्वालियर शहर के पॉश इलाके हरिशंकरपुरम में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीड़म रेलवे ट्रैक की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घटना हादसा है या व्यक्ति ने आत्महत्या की है।

जानकारी के अनुसार हरिशंकरपुरम स्थित साया टैरिस E-ब्लॉक निवासी राजेश रावत (55) पुत्र कोमल सिंह रावत शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने घर से पुश्तैनी घर जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक जब वह वहां नहीं पहुंचे तो परिजनों ने समझा कि वह शायद वहीं रुक गए होंगे।

इसी दौरान रात करीब 1 बजे राजेश रावत विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीड़म इलाके में रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे, जहां झांसी की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उनकी जेब से आईडी कार्ड मिला, जिसके आधार पर उनकी पहचान हुई और सुबह परिजनों को सूचना दी गई।

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घटनास्थल और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026