follow us on:

बाइक की तेज आवाज पर विवाद, परिवार से मारपीट:ग्वालियर का मामला, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो हजीरा थाना क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां देर रात बाइक सवार युवकों ने हंगामा किया और एक परिवार के साथ मारपीट की। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी शिवसिंह भदौरिया ने कॉलोनी में तेज आवाज के साथ बाइक चलाने का विरोध किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ बाइक सवार युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने शिवसिंह भदौरिया और उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी के अन्य लोग भी मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी घबरा गए और अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मौके से छोड़ी गई बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। बाइक के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026