follow us on:

‘तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझे रोकने की…’ मेहमान ने दूल्हे के जीजा को मार दी गोली

दुहिया गांव का रहने वाला अजीत राणा कार्यक्रम में शामिल हुआ. अजीत ने कमर से देसी कट्टा निकालकर दो हवाई फायर कर दिए. दूल्हे के जीजा धीरेंद्र सिंह राणा ने उसे टोकते हुए कहा कि यहां कार्यक्रम चल रहा है, किसी को गोली लग सकती है, फायरिंग मत करो. अजीत इसी बात पर भड़क गया.

‘तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझे रोकने की…’
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अजीत ने धीरेंद्र से कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझे रोकने की और फिर जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से उसपर फायर कर दिया. गोली धीरेंद्र के सीने में दाहिनी तरफ लगी और खून बहने लगा. परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह मौके से भाग निकला. घायल को पहले मुरार अस्पताल ले जाया गया, फिर गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया.

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026