मंगलवार, 23 जून को मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को मेहनत और मजबूत इरादे से खास काम में कामयाबी मिल सकती है।
धनु राशि वालों की रुकी कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी और किसी असरदार व्यक्ति से फायदा मिल सकता है। मकर राशि वालों के लिए निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी। कुंभ राशि वालों को किसी फोन कॉल या परिचित के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। मीन राशि वालों के रुके हुए जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे।














