follow us on:

सट्टा-सिंडिकेट…5 राज्यों से 78 आरोपी पकड़े,फिर भी खेल जारी:पांच लेयर में फैला सट्टा, जांच तीसरे लेयर तक अटकी, सैकड़ों वेबसाइट पर लग रहे दांव

रायपुर समेत प्रदेशभर में आईपीएल और टी-20 वर्ल्डकप के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से फैल गया है। पुलिस ने पिछले चार महीनों में 5 राज्यों से 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इसके बावजूद सट्टा सिंडिकेट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों तक फैला यह नेटवर्क अब भी करोड़ों रुपए के दांव लगवा रहा है।

l31

पुलिस जांच में सामने आया है कि सट्टा सिंडिकेट पांच लेयर में काम कर रहा है। स्थानीय स्तर पर आईडी देने वाले एजेंट, मास्टर एजेंट, ऑनलाइन पैनल ऑपरेटर और विदेश या दूसरे राज्यों से नेटवर्क चलाने वाले मुख्य संचालक इसमें शामिल हैं।

हालांकि पुलिस की जांच फिलहाल तीसरे लेयर तक ही सीमित है। बड़े ऑपरेटर अब गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई और कोलकाता में बैठकर नेटवर्क संचालित कर रहे हैं।

110 से ज्यादा सट्टेबाजी वेबसाइट और ऐप सक्रिय रायपुर सहित प्रदेश भर में 100 से ज्यादा वेबसाइट और ऐप पर सटोरिए खिलाड़ियों से दांव लगवा रहे हैं।

Adverise