follow us on:

सस्ती EV, सीएनजी ब्लेंडिंग! बैटरी मैन्युफैक्चरिंग को BUDGET का बूस्ट, सरकार ने खोला ड्यूटी छूट का रास्ता

Budget 2026 For Auto Sector: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने आज बजट भाषण में कहा कि, लिथियम आयन सेल बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी छूट और आगे बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा CNG मिक्स को लेकर भी सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं.

कहानी छोटी है, लेकिन असर गहरा है. आज यूनियन बजट पेश करने के साथ सरकार ने ग्रीन एनर्जी को बड़ा बूस्ट देने की तैयारी की है. लिथियम आयन बैटरी से लेकर बायोगैस वाली सीएनजी तक, सबको एक साथ राहत दे दी गई. मतलब ये कि अब बिजली से चलने वाली गाड़ियां, क्लीन फ्यूल और देश में बनने वाली बैटरियों को लेकर सरकार ने कुछ अहम ऐलान किए हैं. इन फैसलों का सीधा फायदा देश में बैटरी मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और बायोगैस बेस्ड फ्यूल को मिलेगा.

बैटरी मैन्युपैक्चरिंग को राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने आज बजट पेश करते हुए कहा कि, लिथियम आयन (Lithiom ion) सेल बनाने में इस्तेमाल होने वाले कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी छूट को अगले फाइनेंशियल ईयर (वित्त वर्ष) तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इससे देश में बैटरी निर्माण करने वाली कंपनियों की लागत घटेगी और नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा. यह कदम इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऊर्जा भंडारण सेक्टर के लिए काफी अहम माना जा रहा है आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन में बैटरी की कॉस्टिंग सबसे ज्यादा (तकरीबन 40 प्रतिशत) तक होती है. सरकार के इन फैसलों से बैटरी की लागत कम होगी, जिसका असर भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा.

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026