follow us on:

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना : 60 लाख कर्मचारी योजना से जुड़े, 19 को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले लगभग 60 लाख कर्मचारियों को लाभ मिल चुका है। 19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की पहली क‍िस्‍त होगी जारी, खाते में आयेगी योजना की तय राशि

देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले लगभग 60 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा । देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत प्रधानमंत्री 2400 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का कार्यक्रम 19 जून को शाम 5 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने जा रहा है।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना क्या है?

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत पहली बार नौकरी ज्वाइन करने वाले युवाओं को 15000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही युवाओं को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी 3000 रुपये तक प्रति कर्मचारी मिलेंगे। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष रूप से फोकस होने के चलते यहां 4 साल तक पैसा मिलेगा। इसके लिए 99,446 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

क्यों शुरू की गई यह योजना?

देश में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है।

योजना के प्रमुख उद्देश्य युवाओं को पहली नौकरी दिलाने में मदद करना है।इसी योजना के अंतर्गत कंपनियों को नई भर्तियां करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, EPFO के दायरे में कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी जाती है, महिलाओं की रोजगार में भागीदारी बढ़ाना देश की अर्थव्यवस्था को तेज गति देना भी है।

EPFO के आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 60 लाख कर्मचारी इस योजना का हिस्सा बन चुके हैं।लाभ पाने वाले में पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारी है । 43.26 लाख युवा 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा लाभार्थियों की हिस्सेदारी 71 प्रतिशत यह आंकड़ा दर्शाता है कि योजना का सबसे अधिक लाभ युवाओं को मिल रहा है।
Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026