follow us on:

TI की पत्नी होने का रौब दिखाया, यातायात पुलिस ने काट दिया ₹4500 का चालान

बिना नंबर प्लेट की गाड़ी, नाबालिग बेटा चला रहा था वाहन, पुलिस ने दिखाई सख्ती

गाली-गलौज और रौब के बावजूद नहीं झुकी यातायात पुलिस, ₹4500 का चालान काटकर दिया कानून का संदेश

ग्वालियर। कानून सबके लिए बराबर है और वर्दी पर रौब दिखाने वालों के लिए भी नियम नहीं बदलते। इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को रोककर जांच की। जांच में सामने आया कि वाहन एक नाबालिग चला रहा था, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।बताया जा रहा है कि वाहन में मौजूद महिला ने स्वयं को एक टीआई की पत्नी बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। जब ड्यूटी पर तैनात ASI ने नियमों के अनुसार कार्रवाई जारी रखी तो महिला कथित रूप से आपे से बाहर हो गई और पुलिसकर्मी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी बात यह रही कि यातायात पुलिस ने किसी भी तरह के दबाव या कथित रसूख के आगे झुकने के बजाय कानून का पालन कराया। पुलिस ने नियमानुसार चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹4500 का जुर्माना लगाया।

चालानी कार्रवाई इस प्रकार रही—

  • हूटर लगाने पर – ₹3000
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर – ₹1000
  • बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर – ₹500

इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर नियम तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग यातायात पुलिस की निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं और इसे कानून के राज की मिसाल बता रहे हैं।

संदेश स्पष्ट है
रुतबा, पहचान या दबाव नहीं, सड़क पर सिर्फ कानून चलेगा। यातायात पुलिस की यह कार्रवाई उन लोगों के लिए भी सबक है जो नियमों को ताक पर रखकर वर्दी पर रौब झाड़ने की कोशिश करते हैं।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026