follow us on:

GeM पोर्टल से जुड़े MP के ODOP उद्यमी, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार का बड़ा मंच

MPIDC की कार्यशाला में 100 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा, ऑन-द-स्पॉट GeM पंजीकरण कर सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़ने का मिला अवसर।

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPIDC) ने महत्वपूर्ण पहल की है। MPIDC की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) सेल द्वारा भोपाल स्थित मुख्यालय में Government e-Marketplace (GeM) ऑनबोर्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रदेश के ODOP उद्यमियों, MSMEs, स्व-सहायता समूहों और उत्पादकों को GeM पोर्टल पर पंजीकरण एवं सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी देना था।

कार्यशाला में GeM के प्रशिक्षक एवं मध्यप्रदेश प्रतिनिधि मुजम्मिल कुरैशी ने प्रतिभागियों को विक्रेता पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेज, सरकारी खरीद प्रणाली में GeM की भूमिका तथा पोर्टल के माध्यम से व्यवसाय विस्तार और सरकारी खरीदारों तक सीधी पहुंच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल के प्रभावी उपयोग के व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए।

कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इस दौरान इच्छुक उद्यमियों का ऑन-द-स्पॉट GeM पंजीकरण भी कराया गया, जिससे वे तुरंत सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़कर अपने उत्पादों के विपणन की दिशा में आगे बढ़ सके।

MPIDC का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के ODOP उत्पादों को राष्ट्रीय डिजिटल बाजार से जोड़ना, स्थानीय उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धी बनाना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

MPIDC ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प दोहराया है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय उद्यमी डिजिटल सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़कर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकें।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026