follow us on:

Additional SP का एक फोन, रेत के दो डंपर फ्री! शासन के राजस्व को चूना लगाने का इतना दबदबा?

एक फोन पर दो डंपरों को निशुल्क रेत परिवहन की छूट! सरकारी राजस्व की कीमत पर किसका प्रभाव चल रहा है और नियम-कानून आखिर किसके लिए हैं?

रेत के कारोबार में शासन को राजस्व मिलना चाहिए या अधिकारियों के प्रभाव से डंपर निशुल्क दौड़ने चाहिए? मामला ऐसा है जहां Additional SP के एक फोन से रेत के दो डंपर निशुल्क निकल गए। अब सवाल यह है कि जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के एक फोन पर दो डंपरों को बिना शुल्क जाने की सुविधा मिल सकती है, तो शासन के राजस्व की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

आखिर Additional SP का इतना दबदबा कि एक फोन पर सरकारी राजस्व से जुड़े नियम भी पीछे छूट जाएं? रेत का परिवहन निशुल्क होगा तो शासन को मिलने वाला राजस्व कहां से आएगा? क्या सरकारी खजाने को होने वाले नुकसान की भरपाई संबंधित अधिकारी करेंगे या फिर इसका बोझ सरकारी राजस्व पर ही पड़ेगा?

एक तरफ शासन अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश देता है, वहीं दूसरी तरफ दो डंपरों का निशुल्क निकलना कई सवाल खड़े करता है। यदि व्यवस्था किसी अधिकारी के फोन से प्रभावित होकर चलने लगेगी, तो राजस्व सुरक्षा और नियमों का पालन आखिर कैसे सुनिश्चित होगा?

अचलेश्वर एक्सप्रेस अगले अंक में खुलासा होगा कि आखिर किस Additional SP के एक फोन से रेत के दो डंपर निशुल्क चल रहे हैं और शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाली इस व्यवस्था के पीछे कौन है?

Latest PDFs

Achleshwar Express 19 Oct

19/10/2026

Achleshwar Express 12 Oct

14/10/2026

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026