follow us on:

60 लीटर कच्ची शराब के साथ पारदी बदमाश गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

गुना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पारदी युवक को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब को बाइक से लेकर बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को केंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंगवासा चक के रास्ते में एक युवक बिना नंबर की होंडा एसपी बाइक पर दो प्लास्टिक की कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान परमजीत पुत्र अजीत पारदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीलाखेड़ी, थाना धरनावदा, जिला गुना के रूप में हुई। बाइक पर बंधी कैनों की तलाशी लेने पर उनमें हाथ भट्टी से बनी कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में केंट थाने में अपराध क्रमांक 679/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन और प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि रामभरोसा बैरागी, आरक्षक महेन्द्र वर्मा और आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026