follow us on:

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का वीडियो डालना पड़ा भारी, गिजोर्रा पुलिस ने बाल अपचारी को कट्टा, कारतूस और बाइक सहित दबोचा

315 बोर की अधिया, जिंदा कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल जब्त, हथियार के स्रोत और सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच जारी

ग्वालियर, 07 अगस्त। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गिजोर्रा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो अपलोड करने वाले एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर की अधिया, एक जिंदा कारतूस तथा पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर बाल अपचारी से हथियार के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार रखने एवं उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के दौरान 6 अगस्त को थाना गिजोर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम किरोल का एक युवक अवैध हथियार रखता है और उसके साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड करता है।

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर के निर्देश तथा एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने पहले ग्राम किरोल में तलाश की, जहां जानकारी मिली कि संदिग्ध युवक पल्सर मोटरसाइकिल से डबरा की ओर गया है और वापस गांव लौट रहा है।

इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम ऐती पुलिया के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान बाल अपचारी की कमर से 315 बोर की अधिया तथा जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-07-एमटी-8218 जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना गिजोर्रा में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बाल अपचारी पहले भी अवैध हथियार के साथ अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे हथियार कहां से मिला और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़, प्रधान आरक्षक गिरीश पाल, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र, आरक्षक रीतेश, आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक पवन राठौर, आरक्षक मनोज एवं आरक्षक ऋषि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026