follow us on:

सुर्खियों की राजनीति या जनता की लड़ाई? कैमरे के सामने एक्टिव, मुद्दों पर ‘कन्फ्यूज’ निकले नेताजी!

ग्वालियर की राजनीति में इन दिनों एक ऐसे नेताजी की खूब चर्चा है, जो हर उस जगह सबसे पहले पहुंचने की कोशिश करते हैं जहां कैमरे हों, भीड़ हो और सोशल मीडिया पर वायरल होने की संभावना हो। सत्ता पक्ष पहुंचे या न पहुंचे, विपक्ष पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन नेताजी की मौजूदगी लगभग तय रहती है। जनता के बीच जाना अच्छी बात है, उनकी आवाज उठाना लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन जब मुद्दे की बुनियादी जानकारी ही अधूरी हो जाए तो सवाल उठना स्वाभाविक है।ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही रहा। शिक्षा से जुड़े मुद्दे पर आयोजित धरने में पहुंचे नेताजी जोश में इतने आगे निकल गए कि शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का ही फर्क भूल बैठे। बयान देते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री की जगह स्वास्थ्य मंत्री को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। भाषण चलता रहा, कैमरे चलते रहे, लेकिन तथ्यों की यह बड़ी चूक सबके सामने आ गई राजनीति में केवल कैमरे के सामने आ जाना ही पर्याप्त नहीं होता। जनता उन नेताओं से उम्मीद करती है जो तथ्यों के साथ बोलें, विषय की समझ रखें और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखें। यदि मुद्दे को पढ़े बिना केवल बयानबाजी होगी तो जनता भी सवाल पूछेगी कि आखिर यह संघर्ष जनता के लिए है या केवल सोशल मीडिया की सुर्खियों के लिए?शहर में यह चर्चा भी तेज है कि कई बार नेताजी किसी भी घटना पर सबसे पहले पहुंचते हैं, तस्वीरें और वीडियो बनते हैं, बयान दिए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वही मुद्दा अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। लोगों का कहना है कि जनता को केवल कैमरे के सामने याद करना और बाद में भूल जाना जनसेवा नहीं, बल्कि राजनीतिक ब्रांडिंग का हिस्सा बन जाता है।जनता को ऐसे प्रतिनिधियों की जरूरत है जो पहले विषय को समझें, तथ्यों की पुष्टि करें और फिर मजबूती से आवाज उठाएं। क्योंकि गलत जानकारी के साथ किया गया विरोध न केवल मुद्दे की गंभीरता को कमजोर करता है, बल्कि जनता के भरोसे को भी चोट पहुंचाता है।राजनीति में सक्रियता अच्छी बात है, लेकिन सक्रियता के साथ अध्ययन, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। जनता अब केवल वायरल वीडियो नहीं, बल्कि जिम्मेदार नेतृत्व चाहती है। कैमरों की चमक कुछ देर की हो सकती है, लेकिन जनता की याददाश्त बहुत लंबी होती है।

ग्वालियर की राजनीति में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले एक नेताजी एक बार फिर चर्चा में हैं। ताज़ा विवाद में शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लेकर हुई बड़ी चूक के बाद अब नई चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।सूत्रों के अनुसार, जनता के बीच खुद को संघर्षशील नेता बताने वाले यही नेताजी कार्यक्रम खत्म होते ही अपनी वीआईपी कार में बैठकर जनता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। इतना ही नहीं, अधिकारियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की बातें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि यह कथित वीडियो उन्हीं के साथ रहने वाले कुछ युवा कार्यकर्ताओं के पास है और जल्द सोशल मीडिया पर सामने आ सकता है।अगर यह वीडियो सार्वजनिक होता है, तो कैमरे के सामने दिखाई देने वाली छवि और बंद गाड़ी के भीतर की कथित हकीकत के बीच का अंतर भी सबके सामने होगा। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर स्टिंग में क्या सामने आता है।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026