follow us on:

शिवपुरी में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत 30 जुलाई को होगी मिनी मैराथन

शिवपुरी | 29 जुलाई 2026

नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शिवपुरी पुलिस द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

यह जनजागरूकता मैराथन पोलो ग्राउंड, शिवपुरी से प्रारंभ होगी, जिसमें नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

शिवपुरी पुलिस का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस का मानना है कि जनभागीदारी से ही नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अधिक प्रभावी और सफल बनाया जा सकता है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि वे समय पर पोलो ग्राउंड पहुंचकर इस जनजागरूकता कार्यक्रम में भाग लें और अपने परिवार, मित्रों तथा परिचितों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से यह संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा कि “नशे से दूरी ही सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है।”

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026