follow us on:

नेता प्रतिपक्ष की पैरवी पर चोरी के माल के खरीदार को मिली राहत? माधौगंज थाने की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

दो लाख रुपये लेकर चोरी का माल खरीदने वाले को छोड़ने का आरोप, थाना प्रभारी पर भी लगे गंभीर आरोप; एक अन्य व्यक्ति को भी कथित तौर पर 50 हजार रुपये लेकर छोड़े जाने की चर्चा, पूरे मामले का विस्तृत खुलासा अगले अंक में।

ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि कुछ समय पूर्व में चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन चोरी का माल खरीदने वाले एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय स्तर पर हैदरगंज का रहने वाला है कथित रूप से कार्रवाई से बाहर कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में शहर के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व पार्षद की सक्रिय पैरवी की चर्चा जोरों पर है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कथित तौर पर दो लाख रुपये के लेनदेन के बाद चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को छोड़ दिया गया। वहीं यह भी चर्चा है कि एक अन्य व्यक्ति को भी लगभग 50 हजार रुपये लेकर राहत दिए जाने की बात सामने आ रही है।

इन आरोपों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी तो चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश कैसे लगेगा? राजनीतिक दबाव और कथित आर्थिक लेनदेन के आरोपों ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है अचलेश्वर एक्सप्रेस इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। कथित लेनदेन, पैरवी, संबंधित व्यक्तियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम से जुड़े दस्तावेजी तथ्यों का विस्तृत खुलासा अगले अंक में प्रकाशित किया जाएगा। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला पुलिस की निष्पक्षता और कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर सकता है।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026