follow us on:

ग्वालियर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा जनजागरण अभियान, स्कूलों से गांव तक गूंजी आवाज़—”नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″

15 दिवसीय अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हजारों विद्यार्थियों और आमजनों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के तहत ग्वालियर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन एवं अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में 16 जुलाई को विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

इस दौरान सभी को स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई गई और जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए थाना पुरानी छावनी पुलिस ने निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, उप निरीक्षक रागिनी परमार एवं एएसआई कप्तान सिंह के नेतृत्व में कस्बे में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है।

लगभग 100 नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर नशामुक्ति की शपथ ली। थाना डबरा देहात पुलिस ने जनता स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ संवाद कर नशे से बचने के उपाय बताए, जबकि थाना बेहट पुलिस ने शासकीय स्कूल बेहट में रील, पंपलेट और संवाद के माध्यम से करीब 150 विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने डीएवी स्कूल, नया बाजार में थाना प्रभारी विनोद विनायक करके के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 110 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

थाना बिजौली पुलिस ने सीएम राइज स्कूल में करीब 200 विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवा शक्ति को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं थाना मुरार पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, बारादरी में विद्यार्थियों को नशे और गलत संगति से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सीख दी तथा सभी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई।ग्वालियर पुलिस ने बताया कि “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना, समाज में जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त ग्वालियर का निर्माण करना है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जिलेभर में लगातार जारी रहेगा।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026