follow us on:

अपनी ही तलाकशुदा बेटी की हत्या की, फिर शव को कंडों के साथ जलाया, हड्डियां जमीन में दफनाईं

घटना ग्वालियर जिले के लखीया गांव की है. मृतका का नाम जूली गुर्जर (33) है. उसका तलाक हो चुका था. 5 मई को वह अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने थाने पहुंच उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी तलाकशुदा बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. हैवानों ने हत्या के बाद शव को कंडों की मदद से जलाया और फिर अवशेषों को खेत और कुएं में फेंक दिया. कुछ हड्डियां जमीन में दफना दीं. करीब 26 दिन बाद मामले का खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को हिरासत में लिया. उनसे पूछताछ की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ग्वालियर जिले के डबरा के लखीया गांव की है. मृतका का नाम जूली गुर्जर (33) है. वह तलाकशुदा थी. 5 मई को जूली अचानक घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे सही सलामत ढूंढ निकाला. पुलिस ने जूली को उसके परिजनों को सौंप दिया था.

जूली का युवक से प्रेम प्रसंग
परिवार को पता चला कि जूली का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी बात को लेकर परिवार में तनाव था. पुलिस को मालूम चला कि 8 मई को इस मुद्दे पर जूली का अपने पिता किशन गुर्जर के साथ विवाद हुआ. इस दौरान किशन को गुस्सा आ गया और उसने जूली की गला दबाकर हत्या कर दी.

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026