follow us on:

मुरार पुलिस की सटीक घेराबंदी, वारदात की फिराक में बैठा बदमाश 315 बोर के कट्टे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी, मुखबिर की सूचना पर मुरार पुलिस ने सुनसान इलाके में दबिश देकर आरोपी को दबोचा।

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुरार पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात की नीयत से सुनसान इलाके में छिपे एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना मुरार क्षेत्र के फूटी बैरिंग सुतारपुरा रोड पर झाड़ियों की आड़ में एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) सुजावल जग्गा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मैना पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन पाल (23 वर्ष), निवासी फूटी बैरिंग, सुतारपुरा, मुरार बताया।तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा कारतूस लोड मिला। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और उसके संभावित आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जब्त सामग्री

315 बोर का एक देशी कट्टा
315 बोर का एक जिंदा कारतूस

थाना की सराहनीय भूमिका

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मुरार पुलिस ने संभावित वारदात को समय रहते विफल कर दिया। थाना प्रभारी मैना पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार किया, जिससे क्षेत्र में किसी बड़ी घटना की आशंका टल गई।

पुलिस अधिकारियों की भूमिका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर अभियान को गति दी।सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना मुरार पुलिस ने सटीक रणनीति के साथ कार्रवाई को सफल बनाया।

सराहनीय पुलिस टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक मैना पटेल, प्रधान आरक्षक जनक सिंह, आरक्षक संजय गुर्जर, देवेंद्र साहू, जसवीर गुर्जर, सतेंद्र तोमर, तरुण शर्मा एवं योगेश भदौरिया की कार्रवाई में विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026