follow us on:

Gwalior News: SDM ने बेटे को मारा थप्पड़ तो बूढ़ी मां ने ताना हंसिया… सरकारी हैंडपंप से कब्जा हटाने गई थी टीम

ग्वालियर में सरकारी हैंडपंप से कब्जा हटाने गई टीम का अतिक्रमकारी परिवार से विवाद हो गया था। इसके बाद एसडीएम ने युवक को पीट दिया है। बेटे को पीटता देखकर उसकी मां ने अफसर पर हंसिया तान दिया।

एमपी के ग्वालियर ( Gwalior News Today Live) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो देहात थाना क्षेत्र का है। प्रशासन की टीम हैंडपंप से कब्जा हटाने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। वायरल वीडियो पुराना है। वहीं, इस दौरान एक प्रशासनिक अधिकारी भी युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। इस पर वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला आक्रामक हो जाती है। वह अफसर को मारने लगती है। साथ ही अधिकारियों को धमका भी रही है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

दरअसल, ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में पनिहार थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोली में एक नलकूप को लेकर शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता के अनुसार नरेश यादव ने नलकूप पर कब्जा कर लिया है। इसी के बाद शनिवार को एसडीएम अश्वनी रावत के नेतृत्व में एक टीम अतिक्रमण मुक्त कराने ग्राम घिरोली पहुंची थी। बताया जा रहा है, नरेश यादव और उसके परिवार की महिला सदस्यों ने प्रशासनिक टीम को कार्रवाई करने से पहले घेर लिया। साथ ही जमकर हंगामा किया है। वायरल वीडियो में महिला के हाथ में धारदार हथियार भी दिख रहा है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026