follow us on:

तिरंगे के रंग में रंगा महाराज बाड़ा, देशभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रविवार शाम ग्वालियर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा पूरी तरह तिरंगामय नजर आया।

हाथों में तिरंगा लिए भूतपूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा” और “स्वतंत्रता अमर रहे” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

तिरंगा यात्रा में नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला प्रशासन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

यात्रा का समापन महाराज बाड़ा स्थित जियोलॉजिकल म्यूजियम के सामने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

9 से 17 अगस्त तक चलने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा नागरिकों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026