follow us on:

टूटे मेनहोल के ढक्कन से हादसे का खतरा, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

ग्वालियर के थाठीपुर थाना क्षेत्र स्थित कूबेर आश्रम के पास एक मेनहोल का ढक्कन टूट जाने से स्थानीय लोगों के बीच दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क पर खुले पड़े मेनहोल के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और बच्चों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। विशेष रूप से रात के समय यहां किसी बड़े हादसे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय निवासी पप्पू सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनसे ही ढक्कन खरीदकर लाने की बात कही है, जिसके बाद उसे लगाने की बात कही गई।

वहीं क्षेत्र के कुछ लोगों का मानना है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और मजदूरों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द मेनहोल पर नया ढक्कन लगवाने और संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026