follow us on:

ग्वालियर में मुख्य पाइपलाइन में इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास लीकेज:2 लाख लोगों की जल आपूर्ति प्रभावित, आज होगी मरम्मत

ग्वालियर में भीषण गर्मी के बीच शहर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। गोले का मंदिर से दीनदयाल नगर जाने वाली 350 मिमी व्यास की मुख्य पंपिंग लाइन में इंद्रप्रस्थ गार्डन के पास लीकेज हो गया है। इस तकनीकी खराबी के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

नगर निगम के सहायक यंत्री हेमंत शर्मा ने बताया कि लीकेज की मरम्मत का कार्य बुधवार को किया जाएगा। इस दौरान जल आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी, जिससे 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। लगभग 33 पानी की टंकियां नहीं भर पाएंगी।

17 अप्रैल से सामान्य होगी आपूर्ति

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने के कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। एक दिन की जल आपूर्ति बाधित होने से दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ेगा।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026