follow us on:

ग्वालियर में हालात सामान्य, अफवाहों से रहें दूर

सड़कों पर पुलिस मुस्तैद, रोज की तरह खुले बाजार और दुकानें

ग्वालियर शहर के बाजार और दुकानें रोज की तरह खुली हैं और सड़कों पर आम दिनों की तरह आवाजाही जारी है। आमजन अपने रोजमर्रा के कामकाज में व्यस्त नजर आ रहे हैं। कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी का उद्देश्य किसी भी अफवाह या भ्रम की स्थिति को रोकना, शांति व्यवस्था बनाए रखना और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी सूचना को आगे साझा न करें। ग्वालियर में स्थिति सामान्य है और शहर अपनी रोजमर्रा की रफ्तार से चल रहा है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026