follow us on:

ग्वालियर पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान: ड्रिंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, 5 कारें जब्त

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला विशेष अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा (भापुसे) एवं डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान शहर के गोला का मंदिर, 7 नंबर चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड और मंडेर की माता चौराहा सहित चार प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया।

150 से अधिक वाहनों की हुई जांच

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लगभग 150 वाहनों की जांच की। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि शराब या अन्य किसी भी नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं और अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर सख्त कार्रवाई

चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 5 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी कारों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्रकरण तैयार किया गया। न्यायालय द्वारा इन मामलों में ₹50,000 का सामन शुल्क अधिरोपित किया गया।

ग्वालियर पुलिस की आमजन से अपील

ग्वालियर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था और नशामुक्त समाज के निर्माण में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

Adverise

Latest PDFs

Achleshwar express edition 24 August

24/08/2026