follow us on:

‘ज्यादा सोच मत’, रनों के लिए परेशान हो रहे वैभव सूर्यवंशी में इस शख्स ने फूंकी जान; फिर दांबुला में आया तूफान

वैभव सू्र्यवंशी को पता था कि श्रीलंका दौरे पर ट्राई सीरीज में उन पर ही निगाहें होंगी। 15 साल का ये बल्लेबाज इंडिया-ए का अहम बल्लेबाज माना जा रहा था। हालांकि, शुरुआती चार मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं आए, लेकिन फाइनल में वैभव ने तूफान मचा दिया। वैभव ने अब बताया है कि कोच ऋषिकेष कानिटकर के शब्दों ने उनके अंदर जान फूंकी थी।

शुरुआती मैचों में वैभव अच्छी शुरुआत तो कर रहे थे, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। चार मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 117 रन ही निकले थे, लेकिन फाइनल में वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशक जमाया और 29 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। ये लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक है।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026