follow us on:

नकली सोना बेचकर 16 लाख की ठगी करने वाले राजस्थान के दो शातिर ठग गिरफ्तार, मुरार पुलिस ने 16 लाख का पूरा माल कराया बरामद

ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस ने नकली सोना बेचकर सराफा व्यापारी से 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले राजस्थान के दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम और सोना-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुरार के सदर बाजार स्थित आर.के. ज्वैलर्स के संचालक विकास जैन के पास दो आरोपी पुश्तैनी सोने के आभूषण बेचने के बहाने पहुंचे। दोनों ने करीब 130 ग्राम सोने की सात तवजिया दिखाईं, जिन्हें जांच में असली मानते हुए व्यापारी ने 10.50 लाख रुपये नकद और करीब 5.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण दे दिए। आरोपियों के जाने के बाद दोबारा जांच में पूरा सोना नकली निकला, जिसके बाद व्यापारी ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की।व्यापारियों की सतर्कता से एक आरोपी आकाशवाणी चौराहे के पास पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी को भी सात नंबर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 10.50 लाख रुपये नकद, दो जोड़ी सोने की झुमकियां, दो चांदी की करधौनियां और दो चांदी के कड़े सहित कुल लगभग 16 लाख रुपये का पूरा माल बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं और पुलिस उनसे अन्य राज्यों में की गई इसी तरह की ठगी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा, सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मैना पटेल के नेतृत्व में मुरार पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Latest PDFs

Achleshwar Express 05 Oct

05/10/2026

Achleshwar Express 28 sep

28/09/2026

Achleshwar Express 21 sep

21/09/2026

Achleshwar Express 14 sep

14/09/2026

Achleshwar Express 07 sep

07/09/2026

Achleshwar Express 31 Aug

31/08/2026